पेंडारी बुजुर्ग स्कूल: जर्जर रसोई और दूषित पानी से छात्र परेशान, सुरक्षा पर भी उठे सवाल

सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र के पेंडारी बुजुर्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते नौनिहालों और शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र के पेंडारी बुजुर्ग स्थित पूर्व माध्यमिक विद्यालय में बुनियादी सुविधाओं के अभाव के चलते नौनिहालों और शिक्षकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। विद्यालय का रसोई कक्ष लंबे समय से अत्यंत जर्जर हालत में है, जहां हर वक्त हादसे की आशंका बनी रहती है।

इसके अलावा, स्कूल परिसर में लगा इंडिया मार्का हैंडपंप दूषित पानी उगल रहा है, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर संकट मंडरा रहा है। महज तीन फीट ऊंची चारदीवारी होने के कारण छुट्टी के बाद अराजक तत्वों का जमावड़ा लगा रहता है। वहीं, बारिश के मौसम में कच्चा आंगन कीचड़ से भर जाने के कारण बच्चों का आवागमन बाधित होता है।

प्रधानाध्यापिका नीलम सिंह ने समस्याओं पर चिंता जताई है। मामले में खंड शिक्षा अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि जर्जर भवनों की सूची शासन को भेजी जा चुकी है और शेष छूट गए भवनों का ब्योरा भी जल्द भेजा जाएगा। स्वीकृति मिलते ही नए निर्माण और अन्य समस्याओं का निस्तारण कराया जाएगा।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.