धीमहि में सड़क किनारे पड़ा मिला मृत गोवंश, कुत्तों के मंडराने से संक्रमण का खतरा

बुलंदशहर

दानपुर/बुलंदशहर के क्षेत्र के गांव धीमहि में सड़क किनारे एक मृत गोवंश का शव पड़े मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व चिंता व्याप्त है। मौके पर मृत गोवंश के आसपास आवारा कुत्तों का झुंड मंडराता दिखा,पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

दानपुर/बुलंदशहर के क्षेत्र के गांव धीमहि में सड़क किनारे एक मृत गोवंश का शव पड़े मिलने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश व चिंता व्याप्त है। मौके पर मृत गोवंश के आसपास आवारा कुत्तों का झुंड मंडराता दिखा, जिससे क्षेत्र में गंदगी और संक्रामक बीमारियों का खतरा गहरा गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा गोवंश की समस्या लंबे समय से बनी हुई है, लेकिन प्रशासन द्वारा इसका स्थायी समाधान नहीं किया जा रहा है। खुले में मृत पशु पड़े रहने से आसपास के वातावरण में बदबू फैल रही है, जिससे लोगों का निकलना दूभर हो गया है।

मामले में ग्राम प्रधान विनोद कुमार ने बताया कि जेसीबी बुलवाकर मृत गोवंश को गड्ढा खुदवाकर जल्द से जल्द गड्ढे में दफन कराया जा रहा है। वहीं ग्रामीणों ने जिला प्रशासन व संबंधित विभाग से क्षेत्र में घूम रहे आवारा गोवंशों को आश्रय स्थल भिजवाने और प्रभावी कार्रवाई करने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.