जौनपुर

जनपद जौनपुर के समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था लायंस क्लब शाहगंज खुशबू का द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह नगर में धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिव्या अग्रहरि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए नई कार्यकारिणी की जिम्मेदारी संभाली।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद जौनपुर के समाज सेवा के क्षेत्र में सक्रिय संस्था लायंस क्लब शाहगंज खुशबू का द्वितीय शपथ ग्रहण समारोह नगर में धूमधाम से आयोजित किया गया। समारोह में नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिव्या अग्रहरि ने पद एवं गोपनीयता की शपथ लेते हुए नई कार्यकारिणी की जिम्मेदारी संभाली। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने पूरी निष्ठा और समर्पण भाव से जनसेवा करने का संकल्प दोहराया।

कार्यक्रम के दौरान संस्थापक अध्यक्ष खुशबू जायसवाल ने अपने नौ माह के कार्यकाल में उत्कृष्ट योगदान देने वाले पदाधिकारियों, सदस्यों एवं अतिथियों को अंगवस्त्र व स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने सहयोगियों का आभार जताते हुए नई टीम को पूर्ण समर्थन देने का भरोसा दिलाया।
नवनिर्वाचित अध्यक्ष दिव्या अग्रहरि ने कहा कि समाज के जरूरतमंद तबके की सहायता करना और सेवा भावना को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम में अतिथियों ने नई टीम को बधाई दी, वहीं सचिव सौम्या अग्रहरि ने सभी नवागत अतिथियों एवं सदस्यों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026





















