सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र के मड़नी से ढेबरूआ जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से जहां आवागमन दुभर हो गया है, पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के क्षेत्र के मड़नी से ढेबरूआ जाने वाली मुख्य सड़क लंबे समय से मरम्मत के अभाव में जर्जर स्थिति में पहुंच चुकी है। सड़क पर बने गहरे गड्ढों में बारिश का पानी भर जाने से जहां आवागमन दुभर हो गया है, वहीं राहगीरों और वाहन चालकों के लिए हर समय हादसों का खतरा बना रहता है।
विशेषकर ढेकहरी बुजुर्ग और जमधरा के बीच सड़क की हालत अत्यंत दयनीय है। स्थानीय निवासी अनूप चौधरी, फूलचंद अग्रहरि, रिंकू चौधरी और डॉ. खुबैर अहमद सहित ग्रामीणों का आरोप है कि लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने टूटे हुए हिस्से पर केवल बड़े पत्थर डालकर छोड़ दिया है। इन बिखरी गिट्टियों और पत्थरों के कारण दोपहिया व चारपहिया वाहन चालकों का संतुलन बिगड़ने से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
इलाके के कई गांवों को जोड़ने वाले इस महत्वपूर्ण मार्ग की सुध न लिए जाने से ग्रामीणों में गहरा रोष है। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी और पीडब्ल्यूडी के उच्चाधिकारियों से सड़क का निरीक्षण कर तात्कालिक पत्थरबाजी के बजाय स्थायी निर्माण कराने की मांग की है, ताकि किसी बड़े हादसे से बचा जा सके।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















