जौनपुर में लगातार बारिश से गोमती नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, तटीय गांवों में बढ़ा बाढ़ का खतरा

जौनपुर

जौनपुर जनपद में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब (लगभग 14 फीट) पहुंच जाने से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद में पिछले कुछ दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते गोमती नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। नदी का जलस्तर खतरे के निशान के करीब (लगभग 14 फीट) पहुंच जाने से तटीय इलाकों में बाढ़ का खतरा गहरा गया है। जलस्तर में अचानक हुई इस वृद्धि के कारण नदी किनारे स्थित कई प्रमुख घाट और प्राचीन मंदिर पूरी तरह जलमग्न हो गए हैं।

गोमती नदी के उफान पर आने से केराकत, चंदवक, बदलापुर और डोभी विकास खंड क्षेत्र के दर्जनों तटीय गांवों में पानी घुसने लगा है। कई ग्रामीण संपर्क मार्गों पर पानी चढ़ जाने से आवागमन प्रभावित हुआ है, जिससे स्थानीय निवासियों को आवाजाही में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन पूरी तरह सतर्क हो गया है। प्रभावित और संवेदनशील घाटों पर सुरक्षा के मद्देनजर चेतावनी बोर्ड लगाए गए हैं। प्रशासनिक और राजस्व टीमों को तटीय इलाकों में लगातार निगरानी बनाए रखने तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए अलर्ट रहने के निर्देश जारी किए गए हैं।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.