जौनपुर

जौनपुर जनपद के शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक न लग पाने से एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। रविवार शाम करीब 6:30 बजे शकरमंडी चुंगी के पास बाइक से गुजर रहा 45 वर्षीय व्यक्ति अचानक हवा में तैरते चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर जनपद के शहर में प्रतिबंधित चाइनीज मांझे की बिक्री और इस्तेमाल पर रोक न लग पाने से एक बार फिर बड़ा हादसा हो गया। रविवार शाम करीब 6:30 बजे शकरमंडी चुंगी के पास बाइक से गुजर रहा 45 वर्षीय व्यक्ति अचानक हवा में तैरते चाइनीज मांझे की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया।
घायल व्यक्ति की पहचान वाशिउल हसन (45) पुत्र अज्ञात, निवासी कटघर (थाना अकबरपुर, जनपद अंबेडकरनगर) के रूप में हुई है। वह अपने दामाद के घर हैदरपुर (थाना सरायख्वाजा) जा रहे थे। शकरमंडी चुंगी के पास पहुंचते ही अचानक चाइनीज मांझा उनकी गर्दन और शरीर में उलझ गया, जिससे वह लहूलुहान होकर बाइक समेत गिर पड़े।
स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है। लगातार हो रहे इन हादसों से आक्रोशित स्थानीय निवासियों व राहगीरों ने पुलिस प्रशासन से चाइनीज मांझे के अवैध कारोबारियों के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की मांग की है।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















