महराजगंज

महराजगंज के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीमों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज के दिग्विजयनाथ इंटरमीडिएट कॉलेज चौक बाजार में जिला स्तरीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीमों के सम्मान में कार्यक्रम आयोजित किया गया। विद्यालय प्रशासन द्वारा विजेता खिलाड़ियों को मेडल और प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। ये तीनों टीमें पहली बार मंडल स्तर पर जिले का प्रतिनिधित्व करेंगी।
कार्यक्रम में विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. हरिन्द्र यादव ने विजेता खिलाड़ियों, उनके प्रशिक्षक एवं खेल शिक्षक प्रमोद कुमार सिंह को बधाई दी। उन्होंने छात्रों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि जीत और सफलता व्यक्ति के आत्मविश्वास में वृद्धि करती है और उसे जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।
बिनोद कुमार विमल के संचालन और प्रमोद कुमार सिंह के संयोजन में आयोजित इस कार्यक्रम में अखिलेश कुमार मिश्र, विवेकानंद त्रिपाठी, निर्मला चौधरी, सुनील कुमार यादव, सविता सिंह, शैलेश राय, डॉ. सरोज रंजन सहित विद्यालय के समस्त शिक्षक व छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















