महराजगंज

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में आयोजित शिक्षामित्र संगठन के चुनाव एवं अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के लक्ष्मीपुर ब्लॉक में आयोजित शिक्षामित्र संगठन के चुनाव एवं अधिवेशन के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। इस प्रक्रिया में शिक्षामित्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और संगठन को मजबूती प्रदान करने का संकल्प दोहराया।
चुनाव में केशव कुमार सिंह को ब्लॉक अध्यक्ष, शकील अहमद को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, धीरेंद्र कुमार यादव को मंत्री, अनिल कुमार मद्धेशिया को कोषाध्यक्ष तथा जयप्रकाश शर्मा को संगठन मंत्री चुना गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शिक्षामित्रों ने फूल-माला पहनाकर स्वागत किया और बधाई दी।
पदभार ग्रहण करने के बाद पदाधिकारियों ने कहा कि शिक्षामित्रों की समस्याओं का निस्तारण और संगठन की एकता उनकी प्राथमिकता रहेगी। वक्ताओं ने अनुशासन और आपसी सहयोग को संगठन की वास्तविक ताकत बताते हुए सभी सदस्यों से एकजुट रहने का आह्वान किया।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















