सोनौली सीमा पर 8 किमी लंबी ट्रकों की कतार, अव्यवस्था पर 72 वाहनों का चालान; 1.15 लाख जुर्माना

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर आयात-निर्यात में आई तेजी के चलते मालवाहक वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। सोनौली क्षेत्र में सीमा से करीब आठ किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार लग गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा पर आयात-निर्यात में आई तेजी के चलते मालवाहक वाहनों का दबाव अत्यधिक बढ़ गया है। सोनौली क्षेत्र में सीमा से करीब आठ किलोमीटर लंबी ट्रकों की कतार लग गई है। सीमावर्ती इलाके में यातायात व्यवस्था सुचारू बनाए रखने और दलालों व लाइन तोड़ने वालों पर नकेल कसने के लिए सोनौली पुलिस लगातार निगरानी कर रही है।

नियमों का उल्लंघन करने और अव्यवस्था फैलाने वालों के खिलाफ पुलिस ने विशेष चेकिंग अभियान चलाया। सोनौली थानाध्यक्ष महेंद्र कुमार मिश्रा ने बताया कि अभियान के तहत यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले 72 वाहनों का चालान कर 1,15,500 रुपये का जुर्माना वसूला गया है। उन्होंने चालकों से धैर्यपूर्वक निर्धारित कतार में ही वाहन खड़े करने की अपील की है।

पुलिस की इस मुस्तैदी और व्यापारियों से निरंतर संवाद बनाए रखने के प्रयास की स्थानीय व्यापारियों विजय मद्धेशिया, बबलू सिंह, प्रताप मद्धेशिया, संजीव जायसवाल व रवि वर्मा ने सराहना की है। पुलिस का कहना है कि सीमा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए निगरानी आगे भी जारी रहेगी।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.