महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार सुबह अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पालिका क्षेत्र में विकास कार्यों को गति देने और जनसमस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए सोमवार सुबह अध्यक्ष प्रतिनिधि गिरजेश जायसवाल ने विभिन्न वार्डों का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय नागरिकों से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं व सुझाव सुने।
दौरे के दौरान नगरवासियों ने सड़क, नाली निर्माण, साफ-सफाई और जल निकासी से जुड़ी समस्याओं से उन्हें अवगत कराया। गिरजेश जायसवाल ने मौके पर ही मौजूद संबंधित कर्मचारियों व अधिकारियों को इन समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर निस्तारित करने के कड़े निर्देश दिए।
अध्यक्ष प्रतिनिधि ने कहा कि सिसवा बाजार को स्वच्छ, सुंदर और सर्वसुविधायुक्त बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने नागरिकों से भी नगर को स्वच्छ बनाए रखने में सहयोग की अपील की। जनप्रतिनिधि के इस तरह मौके पर पहुंचकर समस्याएं सुनने से नगरवासियों में सकारात्मक संदेश गया है।
अनूपशहर में मकान की दीवार गिरने से मलबे में दबकर दादी-पोती की मौतhttps://t.co/cdoVzi4gX4
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 7, 2026






















