ठूठीबारी-निचलौल मार्ग पर अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

महराजगंज

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी-निचलौल मार्ग स्थित चंदन नदी के समीप बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मार्ग से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के ठूठीबारी-निचलौल मार्ग स्थित चंदन नदी के समीप बुधवार को दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मार्ग से गुजर रहे एक बुजुर्ग व्यक्ति को तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस भीषण दुर्घटना में बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए और मौके पर ही उनकी मौत हो गई। घटना के बाद चालक वाहन लेकर फरार हो गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

धानी बाजार में ललही छठ और बलराम जयंती की रही धूम, माताओं ने रखा निर्जला व्रत

धानी बाजार महराजगंज कस्बा व आसपास के ग्रामीण इलाकों में ललही छठ हल षष्ठी और बलराम जयंती का पर्व पूरे हर्षोल्लास व धार्मिक विधि-विधान के साथ मनाया गया। पुत्रवती माताओं ने अपनी संतान की लंबी उम्र, उत्तम स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखा।

संध्या समय महिलाओं ने महुआ, कुश और पलाश की टहनियों से कुंड बनाकर हल षष्ठी माता की पूजा-अर्चना की और कथा सुनी। इसके बाद तिन्नी के चावल, महुआ और भैंस के दूध से बनी दही का प्रसाद ग्रहण कर अपना व्रत पूरा किया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.