बुलंदशहर से भाजपा विधायक व पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का निधन, कैंसर से थे पीड़ित

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का बुधवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के शिकारपुर विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के विधायक और उत्तर प्रदेश सरकार के पूर्व राज्यमंत्री अनिल शर्मा का बुधवार दोपहर दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। 63 वर्षीय अनिल शर्मा लंबे समय से कैंसर की बीमारी से पीड़ित थे और उनका इलाज चल रहा था। उनके निधन का समाचार मिलते ही बुलंदशहर जिले और राजनीतिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई।

मूल रूप से शिकारपुर क्षेत्र के गांव सुरजावली के निवासी अनिल शर्मा का राजनीतिक सफर बेहद सफल रहा। उन्होंने 2002 और 2007 में खुर्जा विधानसभा सीट से जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2017 में वह भाजपा के टिकट पर शिकारपुर सीट से विधायक चुने गए और योगी सरकार के प्रथम कार्यकाल में वन एवं पर्यावरण राज्यमंत्री बनाए गए। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने दोबारा शिकारपुर से जीत हासिल की थी।

उनके असामयिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं, समर्थकों और क्षेत्रीय जनता ने गहरा दुख व्यक्त किया है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.