हापुड़

हापुड़ जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के पिलखुवा थाना क्षेत्र अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए एक भीषण सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल किसान की इलाज के दौरान दर्दनाक मौत हो गई। परिजनों ने पिलखुवा से लेकर गाजियाबाद के मैक्स अस्पताल और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल तक किसान को बचाने का प्रयास किया, लेकिन तमाम कोशिशों के बावजूद 17 अक्टूबर की रात ओमवीर सिंह ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की तहरीर पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
साइकिल से घर लौटते समय हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, छिजारसी गांव निवासी अभिषेक ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उनके पिता ओमवीर सिंह गत 15 अक्टूबर की शाम साइकिल से घर लौट रहे थे। इसी दौरान राष्ट्रीय राजमार्ग पर पिलर नंबर 12 के समीप पीछे से आए एक तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी साइकिल में जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
पुलिस जांच में जुटी
दुर्घटना के बाद परिजन गंभीर रूप से घायल ओमवीर को तत्काल इलाज के लिए ले गए, जहां गाजियाबाद और दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में चले लंबे इलाज के बाद उनकी मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों और साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात वाहन व चालक की तलाश शुरू कर दी है।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













