सुल्तानपुर

सुल्तानपुर दौरे पर आ रहे कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर के पास आपस में टकरा गईं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सुल्तानपुर दौरे पर आ रहे कांग्रेस नेता व लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां सोमवार को पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर हलियापुर के पास आपस में टकरा गईं। हादसे में काफिले के वाहनों को मामूली नुकसान पहुंचा है, जबकि राहुल गांधी पूरी तरह सुरक्षित हैं। हादसे के बाद राहुल गांधी का कार्यक्रम प्रभावित नहीं हुआ और वे समय पर सुल्तानपुर पहुंचे।

मानहानि मामले में एमपी-एमएलए कोर्ट में हुए पेश
राहुल गांधी को सुल्तानपुर की एमपी-एमएलए कोर्ट में दर्ज मानहानि के एक मामले की सुनवाई के लिए पेश होना था। तय कार्यक्रम के अनुसार वे कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत हुए। राहुल गांधी की पेशी को लेकर सुल्तानपुर दीवानी न्यायालय परिसर में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे और भारी पुलिस बल तैनात रहा।
समर्थकों ने ली राहत की सांस
हादसे के बाद राहुल गांधी के सुरक्षित सुल्तानपुर पहुंचने पर कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने राहत की सांस ली। न्यायालय परिसर के बाहर बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। मानहानि मामले में कोर्ट की कार्रवाई को लेकर राजनीतिक गलियारों में भी चर्चाएं तेज हैं।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













