हापुड़

हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा मोहल्ले में घर के बाहर बैठे एक युवक के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के पिलखुवा कोतवाली क्षेत्र के रमपुरा मोहल्ले में घर के बाहर बैठे एक युवक के साथ मारपीट और जानलेवा हमले का मामला सामने आया है। पीड़ित युवक ने चार लोगों पर गाली-गलौज करने तथा लोहे की कड़ी व पट्टे से बेरहमी से पीटने का गंभीर आरोप लगाया है। पुलिस ने शिकायत के आधार पर चारों नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
कहासुनी के बाद लोहे की कड़ी और पट्टे से पीटा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, रमपुरा निवासी प्रिंस 18 अक्टूबर की रात करीब साढ़े आठ बजे अपने घर के पास बैठा हुआ था। इसी दौरान कृष्ण, जितेंद्र, सोनू और नीशू वहां पहुंचे और किसी बात को लेकर कहासुनी शुरू कर दी। आरोप है कि बात बढ़ने पर आरोपियों ने उस पर लोहे की कड़ी और पट्टे से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
धमकी देते हुए हुए फरार, पुलिस जांच में जुटी
हंगामे की आवाज सुनकर जब आसपास के लोग मौके पर इकट्ठा होने लगे, तो आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। कोतवाली प्रभारी मनोज बालियान ने बताया कि पीड़ित की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













