हापुड़: गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों की कार रजवाहे में पलटी, दारोगा समेत तीन घायल; एक सिपाही मेरठ रेफर

हापुड़

हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिसकर्मियों की अनियंत्रित कार पलवाड़ा मार्ग पर स्थित रजवाहे में जा गिरी।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के बहादुरगढ़ थाना क्षेत्र अंतर्गत रविवार रात गश्त पर निकले पुलिसकर्मियों के साथ एक दर्दनाक हादसा हो गया। पुलिसकर्मियों की अनियंत्रित कार पलवाड़ा मार्ग पर स्थित रजवाहे में जा गिरी। इस दुर्घटना में कार सवार एक उपनिरीक्षक और दो सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

पलवाड़ा रोड पर अनियंत्रित होकर रजवाहे में गिरी कार

प्राप्त जानकारी के अनुसार, रविवार रात उपनिरीक्षक विनय बघेल, सिपाही ललित और सिपाही आरिफ कार से इलाके में गश्त पर निकले थे। पलवाड़ा रोड पर पहुंचते ही कार अचानक अनियंत्रित हो गई और सीधे गहरे रजवाहे में जा समाई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और आसपास मौजूद लोगों की मदद से घायलों को तुरंत बाहर निकाला गया।

सिपाही आरिफ की हालत गंभीर, मेरठ रेफर

दुर्घटना में सिपाही आरिफ को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए मेरठ के एक निजी अस्पताल में रेफर कर दिया गया है। वहीं घायल उपनिरीक्षक विनय बघेल और सिपाही ललित को हापुड़ के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। कार के अनियंत्रित होने के कारणों की जांच की जा रही है।

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.