बलिया: भाजपा प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने की संगठनात्मक बैठक, आगामी चुनावों की रणनीति पर हुआ मंथन

बलिया

बलिया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा के बलिया प्रवास के दौरान सोमवार को स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बलिया भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सह प्रभारी एवं राज्यसभा सांसद प्रदीप वर्मा के बलिया प्रवास के दौरान सोमवार को स्थानीय भाजपा जिला कार्यालय में महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और मंडल अध्यक्षों के साथ आगामी चुनावों की रणनीति को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

दिग्गज नेताओं की मौजूदगी में हुई समीक्षा

बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री दयाशंकर सिंह, दानिश आजाद अंसारी, पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, आनंद स्वरूप शुक्ल, अरजीत सिंह, प्रेमचंद मिश्रा और भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा समेत जनपद के समस्त प्रमुख पदाधिकारी और मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के दौरान बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की सक्रियता बढ़ाने और आपसी समन्वय स्थापित करने पर विशेष जोर दिया गया।

जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान

प्रदेश सह प्रभारी प्रदीप वर्मा ने संगठन की जमीनी स्थिति की समीक्षा करते हुए कार्यकर्ताओं से केंद्र व प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को आम जनता तक प्रभावी रूप से पहुंचाने की अपील की। इसके साथ ही सोशल मीडिया और आईटी सेल की भूमिका तथा वर्ष 2022 व 2024 के चुनावों के अनुभवों को ध्यान में रखते हुए आगामी राजनीतिक चुनौतियों से निपटने की तैयारियों पर मंथन किया गया। इस प्रवास को आगामी चुनावों के मद्देनजर संगठनात्मक मजबूती के लिहाज से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.