अलीगढ़: राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ के खिलाड़ियों का जलवा, 6 पदक जीतकर रोशन किया जिले का नाम

अलीगढ़

अलीगढ़: गाजियाबाद के एलएचएम इंस्टीट्यूट में उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

अलीगढ़: गाजियाबाद के एलएचएम इंस्टीट्यूट में उत्तर प्रदेश पावरलिफ्टिंग एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में अलीगढ़ के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए कुल छह पदक अपने नाम किए हैं। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने एक स्वर्ण, दो रजत और तीन कांस्य पदक जीतकर जिले का मान बढ़ाया है।

बालिका और बालक वर्ग में दिखा दम

पूर्व राष्ट्रीय खिलाड़ी मनोज चौहान एवं जिला एसोसिएशन के अध्यक्ष संदीप शर्मा ने बताया कि बालिका वर्ग के 69 किग्रा भार वर्ग में अलीजा खान ने रजत और 76 किग्रा भार वर्ग में गौरी राजपूत ने कांस्य पदक जीता। वहीं बालक वर्ग के 59 किग्रा भार वर्ग में रजत शर्मा ने स्वर्ण, 66 किग्रा में अर्जुन अग्रवाल ने रजत, 74 किग्रा में गौरव कुमार और 83 किग्रा भार वर्ग में अनुराग सिंह ने कांस्य पदक हासिल किया।

खेल जगत में खुशी की लहर

खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर महासचिव अरुण राज, विकास अग्रवाल, कोच रिजवान खान, राजा शर्मा सहित तमाम पदाधिकारियों ने हर्ष व्यक्त करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.