हापुड़

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरावली में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से एक भव्य PDA पंचायत का आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

हापुड़ जनपद के गढ़मुक्तेश्वर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम किरावली में रविवार को समाजवादी पार्टी की ओर से एक भव्य PDA पंचायत का आयोजन किया गया। इस पंचायत में सपा की वरिष्ठ नेत्री नैना सिंह गुर्जर ने मुख्य अतिथि के रूप में शिरकत की और कार्यकर्ताओं व क्षेत्रवासियों के साथ संवाद स्थापित किया। कार्यक्रम के दौरान संगठन की एकजुटता, बूथ स्तर पर मजबूती और आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
वंचितों को हक दिलाए बिना सच्चा न्याय संभव नहीं: नैना सिंह गुर्जर
पंचायत को संबोधित करते हुए नैना सिंह गुर्जर ने कहा कि PDA पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक वर्ग ही समाजवादी पार्टी की असली ताकत है। जब तक समाज के शोषित और वंचित वर्ग को उसका पूरा हक और सम्मान नहीं मिलेगा, तब तक सच्चा सामाजिक न्याय अधूरा है। उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि वर्तमान सरकार ने सिर्फ जुमलेबाजी की है, जबकि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार अपने चरम पर है।
अखिलेश यादव के विजन को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान
नेत्री ने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे डॉ. राम मनोहर लोहिया और नेताजी मुलायम सिंह यादव के समाजवादी सिद्धांतों तथा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के 2027 के विजन को घर-घर तक पहुंचाएं। इस दौरान ग्रामीणों ने खराब सड़कें, रुका हुआ गन्ना भुगतान और बिजली-पानी जैसी समस्याओं से भी अवगत कराया, जिस पर नैना सिंह गुर्जर ने जनता की हर लड़ाई में उनके साथ खड़े रहने का पूर्ण भरोसा दिलाया।
कार्यक्रम के अंत में सभी कार्यकर्ताओं और उपस्थित ग्रामीणों ने एक स्वर में 2027 में भाजपा को सत्ता से बेदखल कर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने का संकल्प लिया।
गोरखपुर: सगाई समारोह से लौट रही महिला की बाइक सवार बदमाशों ने धक्का देकर की हत्या, पति के साथ घर जाते समय हुई वारदात; पुलिस तलाश में जुटी
https://t.co/6Rc9FOaTa7
— Voice of News 24 (@VOfnews24) October 26, 2026













