मेरठ

मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मेरठ जनपद के जानी थाना क्षेत्र में सोमवार देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़ में गोकशी के मामले में वांछित चल रहे दो आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। टिमकिया कोठी क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान आरोपियों द्वारा की गई फायरिंग के जवाब में पुलिस ने आत्मरक्षार्थ गोली चलाई, जिससे एक आरोपी घायल हो गया।
पुलिस के अनुसार, सिवालखास निवासी मोहम्मद अहमद के पैर में गोली लगी है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। वहीं उसके साथी समीर निवासी सिवालखास को भी मौके से पकड़ लिया गया। दोनों आरोपी क्षेत्र में गोकशी की घटना को अंजाम देने की फिराक में थे।
बरामदगी और पुलिस कार्रवाई
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से
1 जीवित गाय
2 अवैध तमंचे, 4 खोखे और 3 जिंदा कारतूस
गोकशी में इस्तेमाल होने वाले उपकरण
एसपी देहात अभिजीत सिंह ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस दोनों के आपराधिक इतिहास और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने में लगी है।
भारी बारिश के चलते जौनपुर में 8वीं तक के स्कूल बंद, महिला शिक्षकों को हलषष्ठी का अवकाशhttps://t.co/zbjDh0aFts
— Voice of News 24 (@VOfnews24) September 2, 2026






















