एफपीओ से जुड़कर पाएं उपज का बेहतर दाम: सिसवा में आयोजित कार्यशाला में किसानों को दिए गए उन्नत खेती के टिप्स

महराजगंज

महराजगंज जनपद के सिसवा विकास खंड कार्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में कृषि विभाग की ओर से सोमवार को ‘कृषि उत्पादक संगठन एवं प्रगतिशील कृषक कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के सिसवा विकास खंड कार्यालय के महाराणा प्रताप सभागार में कृषि विभाग की ओर से सोमवार को ‘कृषि उत्पादक संगठन एवं प्रगतिशील कृषक कार्यशाला’ का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख कोदई निषाद रहे, जबकि अध्यक्षता खंड विकास अधिकारी अर्जुन चौधरी ने की।

कार्यशाला में एडीओ एजी मुनीर आलम और एडीओ पीपी दीनानाथ पटेल ने किसानों को एफपीओ के गठन और कृषि योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी। अधिकारियों ने बताया कि एफपीओ से जुड़कर किसान अपनी उपज का सामूहिक विपणन कर बिचौलियों को दूर रख सकते हैं और अपनी फसल का बेहतर मूल्य प्राप्त कर सकते हैं। इससे उत्पादन लागत में कमी आएगी और मुनाफा बढ़ेगा।

वर्मी कम्पोस्ट और जैविक खेती पर जोर

कार्यक्रम में वर्मी कम्पोस्ट उत्पादक कंपनी के निदेशक राजेश जायसवाल, गिरिजाशंकर गौतम, हीरालाल, सुदर्शन प्रसाद और आशुतोष मिश्रा ने किसानों को जैविक खाद वर्मी कम्पोस्ट के उपयोग और उसके लाभों के बारे में जागरूक किया।

इस अवसर पर सचिव शशिकांत पांडेय, अभिनव श्रीवास्तव, नीरज सिंह, विनय शर्मा, राहुल प्रताप, राजकिशोर यादव, पिंटू रौनियार, बलबीर सिंह, सत्यपाल सहित बड़ी संख्या में क्षेत्र के प्रगतिशील किसान व गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Voice Of News 24

 

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.