वाराणसी

वाराणसी यात्रियों की सुरक्षा और सुगम रेल परिचालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार 30 को नन्दगंज स्टेशन और यार्ड का व्यापक निरीक्षण किया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

वाराणसी यात्रियों की सुरक्षा और सुगम रेल परिचालन को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से वाराणसी मंडल रेल प्रबंधक आशीष जैन ने रविवार 30 को नन्दगंज स्टेशन और यार्ड का व्यापक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान डीआरएम ने स्टेशन के सर्कुलेटिंग एरिया, प्लेटफॉर्म, फुट ओवर ब्रिज, पेयजल और साफ-सफाई व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संरक्षा के लिहाज से केंद्रीकृत स्टेशन पैनल, रिले रूम, एक्सल काउंटर, रिले रूम चाबी हस्तांतरण रजिस्टर और स्टेशन वर्किंग रूल जैसे महत्वपूर्ण अभिलेखों की जांच की। इसके साथ ही उन्होंने यार्ड स्थित पॉइंट एवं क्रॉसिंग संख्या 204B तथा गुड्स शेड और पी.वे. स्टोर का भी जायजा लिया।
मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों को यात्रियों की सुविधा व सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देने, स्वच्छता बनाए रखने और परिचालन में संरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन करने के निर्देश दिए।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026





















