महराजगंज

महराजगंज जनपद के कृत पिपरा स्थित प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के कृत पिपरा स्थित प्राथमिक सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर रविवार को निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में आसपास के ग्रामीण इलाकों से पहुंचे 74 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें चिकित्सीय परामर्श और नि:शुल्क दवाएं प्रदान की गईं।
स्वास्थ्य शिविर का संचालन नवनियुक्त चिकित्सक डॉ. विक्रम बहादुर के नेतृत्व में किया गया। डॉ. बहादुर ने मरीजों की जांच कर बदलते मौसम में खान-पान और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने की सलाह दी। उन्होंने लोगों से अपील की कि बीमारी के शुरुआती लक्षण दिखते ही तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर की सलाह लें।
शिविर के दौरान फार्मासिस्ट इम्तियाज अहमद ने मरीजों को दवाएं वितरित कीं, जबकि लैब टेक्नीशियन गजेंद्र गुप्ता ने जांच कार्य संभाला। व्यवस्था संचालन में वार्ड बॉय छोटेलाल और चंद्रेश ने सहयोग दिया। ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए ऐसे शिविर नियमित आयोजित करने की मांग की है।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026






















