महराजगंज

महराजगंज जनपद के परतावल विकासखंड की ग्राम पंचायत धर्मपुर (बड़ा टोला) में जल निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा जुटाकर ड्रेन की सफाई कराई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के परतावल विकासखंड की ग्राम पंचायत धर्मपुर (बड़ा टोला) में जल निकासी की समस्या से परेशान ग्रामीणों ने आपसी सहयोग से चंदा जुटाकर ड्रेन की सफाई कराई। ग्रामीणों ने जेसीबी मशीन की मदद से ड्रेन में जमी सिल्ट और झाड़ियों को हटवाकर पानी की निकासी कराई, जिससे खेतों में भरे पानी का स्तर कम होने लगा है।
ग्रामीणों के अनुसार, ड्रेन जाम होने की वजह से करीब 120 एकड़ धान की फसल डूबने की कगार पर पहुंच गई थी। फसल खराब होने से न केवल धान की कटाई प्रभावित होती, बल्कि आगामी गेहूं की बुवाई में भी भारी विलंब का खतरा बन गया था। आजीविका का मुख्य साधन खेती होने के कारण किसानों को मजबूरी में खुद ही आर्थिक सहयोग कर ड्रेन की सफाई का निर्णय लेना पड़ा।
किसानों ने संबंधित विभागीय अधिकारियों से मांग की है कि ड्रेन की नियमित सफाई और जल निकासी की स्थायी व्यवस्था कराई जाए ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति उत्पन्न न हो। इस दौरान छेदी चौधरी, भीम बारी, बेचू चौधरी, योगेंद्र चौधरी, शेषनाथ चौधरी, रामाश्रय यादव, वली मोहम्मद, जमीद अली और सुग्रीव चौधरी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026





















