लखीमपुर खीरी में PWD सड़क की बदहाली: उधन्ना से श्यामदास पुरवा मार्ग जलमग्न, ग्रामीणों में आक्रोश

लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी जनपद के ग्राम पंचायत गडौसा में PWD विभाग के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। ग्राम उधन्ना से श्यामदास पुरवा तक जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर होकर तालाब में तब्दील हो चुकी है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

लखीमपुर खीरी जनपद के ग्राम पंचायत गडौसा में PWD विभाग के निर्माण कार्य में भ्रष्टाचार की पोल खुल गई है। ग्राम उधन्ना से श्यामदास पुरवा तक जाने वाली मुख्य सड़क जर्जर होकर तालाब में तब्दील हो चुकी है। सड़क पर घुटने भर पानी और गहरे गड्ढे होने से ग्रामीणों, किसानों और स्कूली बच्चों का आवागमन बेहद कठिन हो गया है।

ग्रामीणों का आरोप है कि सड़क निर्माण में मानक के विपरीत घटिया सामग्री का प्रयोग किया गया, जिससे कुछ ही महीनों में सड़क पूरी तरह ध्वस्त हो गई। जलभराव के कारण रोजाना बाइक सवार और पैदल यात्री गिरकर चुटिल हो रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद न तो PWD विभाग और न ही ग्राम पंचायत ने इसकी कोई सुध ली।

परेशान ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और PWD के उच्च अधिकारियों से मामले की निष्पक्ष जांच कराने, भ्रष्टाचार में लिप्त दोषियों पर कार्रवाई करने और जर्जर सड़क की जल्द से जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.