महराजगंज

महराजगंज नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक तबाही के बाद उत्पन्न हुए गंभीर संकट के बीच भारत से राहत सामग्री की खेप काठमांडू के लिए रवाना की गई है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज नेपाल में आई भीषण बाढ़ और प्राकृतिक तबाही के बाद उत्पन्न हुए गंभीर संकट के बीच भारत से राहत सामग्री की खेप काठमांडू के लिए रवाना की गई है। रविवार को महराजगंज स्थित भारत-नेपाल की सोनौली सीमा से हरिद्वार के स्वयंसेवकों का एक दल राहत सामग्री से भरे दो ट्रकों के साथ नेपाल के लिए निकला।

इन ट्रकों के जरिए टेंट, कपड़े, बर्तन, दवाइयां और खाद्य सामग्री जैसी अत्यंत आवश्यक वस्तुएं सड़क मार्ग से नेपाल के बाढ़ प्रभावित इलाकों में भेजी जा रही हैं।
सोनौली सीमा पर पहुंचे स्वयंसेवकों ने भारत और नेपाल के बीच ‘रोटी-बेटी’ के सदियों पुराने सांस्कृतिक व सामाजिक संबंधों का उल्लेख करते हुए कहा कि दोनों देश एक-दूसरे के सुख-दुख के साथी हैं। आपदा की इस कठिन घड़ी में पीड़ित परिवारों की सहायता करना भारत की मानवीय जिम्मेदारी है। विभिन्न स्वयंसेवी संस्थाओं द्वारा भेजी जा रही यह मदद दोनों देशों के बीच प्रगाढ़ भाईचारे की मिसाल पेश कर रही है।
लॉ छात्र अंकुर चौधरी हत्याकांड: इलाज के दौरान मौत, भारी सुरक्षा के बीच हुआ अंतिम संस्कारhttps://t.co/i0z3JP45Vf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 30, 2026





















