बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा कोतवाली नगर स्थित 4 नंबर बिजली घर के पास गत 20 अगस्त को हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लॉ के छात्र अंकुर चौधरी की देर शाम फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा कोतवाली नगर स्थित 4 नंबर बिजली घर के पास गत 20 अगस्त को हुई मारपीट की घटना में गंभीर रूप से घायल हुए लॉ के छात्र अंकुर चौधरी की देर शाम फोर्टिस अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पोस्टमार्टम के बाद मृतक का शव भारी पुलिस बल की मौजूदगी में उनके खुर्जा स्थित आवास पर लाया गया, जहां से थाना खुर्जा देहात क्षेत्र के गांव बगराई में उनका अंतिम संस्कार किया गया।
घटना की संवेदनशीलता को देखते हुए क्षेत्र में चप्पे-चप्पे पर भारी पुलिस बल तैनात रहा। शव पहुंचते ही एसएसपी दिनेश कुमार सिंह और एसपी देहात रोहित कुमार जैन (अंतरिक्ष कुमार जैन) पीड़ित परिवार के घर पहुंचे। उन्होंने परिजनों को सांत्वना दी और दोषियों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई का आश्वासन दिया।
मृतक अंकुर चौधरी अपने परिवार के इकलौते चिराग थे। उनके पिता अशोक चौधरी पेशे से अधिवक्ता हैं और मां शिक्षिका हैं। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी ने 6 आरोपियों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। पुलिस की 25 हजार के इनामी आरोपी लखन के साथ मुठभेड़ भी हुई थी, जिसके बाद लखन समेत 4 आरोपियों को जेल भेजा जा चुका है।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026






















