सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत इटवा निवासी 34 वर्षीय प्रभात सोनी की नेपाल में नदी में डूबने से अकाल मृत्यु हो गई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर परिजनों के साथ नेपाल घूमने गए युवक की अचानक हुए हादसे में जान चली गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के नगर पंचायत इटवा निवासी 34 वर्षीय प्रभात सोनी की नेपाल में नदी में डूबने से अकाल मृत्यु हो गई। रक्षाबंधन के पावन पर्व पर परिजनों के साथ नेपाल घूमने गए युवक की अचानक हुए हादसे में जान चली गई। घटना के बाद से मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।
बुटवल में नदी किनारे हुआ हादसा
प्राप्त जानकारी के अनुसार, इटवा निवासी प्रभात सोनी रक्षाबंधन पर अपनी माता, छोटे भाई शिवा और अन्य परिजनों के साथ नेपाल गए थे। नेपाल के बुटवल में नदी किनारे पत्थर पर बैठे रहने के दौरान अचानक आए पानी के तेज बहाव की चपेट में आ जाने से प्रभात बह गए। बहाव के दौरान सिर में पत्थर से गंभीर चोट लगने के कारण वह संभल नहीं सके। दोपहर में उनका शव बरामद किया गया।
नेपाल पुलिस ने विधिक कार्रवाई की शुरू
घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पिता सहित अन्य परिजन नेपाल के लिए रवाना हो गए हैं। नेपाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आगे की आवश्यक कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। प्रभात के चचेरे भाई ने बताया कि सभी लोग केवल घूमने के उद्देश्य से गए थे, लेकिन पानी का अचानक तेज बहाव आने से यह दुखद हादसा हो गया।
पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने जताया दुख
पूर्व मंत्री डॉ. सतीश द्विवेदी ने हादसे पर गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि यह घटना बेहद हृदयविदारक है। नदी के तेज बहाव में आने से प्रभात की डूबकर मौत हुई है। उन्होंने शोकाकुल परिवार के प्रति अपनी संवेदना प्रकट की।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026





















