सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा के बढ़नी नगर पंचायत में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित जनपद स्तरीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम ‘गांधी आदर्श इंटर कॉलेज’ एवं उपविजेता ‘जागृति स्पोर्टिंग क्लब’ की खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के शोहरतगढ़ विधानसभा के बढ़नी नगर पंचायत में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर आयोजित जनपद स्तरीय बालिका वॉलीबॉल प्रतियोगिता की विजेता टीम ‘गांधी आदर्श इंटर कॉलेज’ एवं उपविजेता ‘जागृति स्पोर्टिंग क्लब’ की खिलाड़ियों के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
नेपाल आपदा पीड़ितों को श्रद्धांजलि
कार्यक्रम का शुभारंभ नेपाल में आई प्राकृतिक आपदा के मृतकों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर किया गया। मुख्य अतिथि, समाजवादी शिक्षक सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मणेन्द्र मिश्रा ने खिलाड़ियों को गोल्ड मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
“सीमित संसाधनों में बेटियों ने पाई बड़ी उपलब्धि”
मणेन्द्र मिश्रा ने कहा कि जिले की बेटियों ने सीमित संसाधनों व विपरीत परिस्थितियों के बावजूद उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सिद्धार्थनगर का नाम रोशन किया है। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव द्वारा खिलाड़ियों के हित में चलाई गई नीतियों का भी उल्लेख किया।
कोच और खिलाड़ी हुए सम्मानित
समारोह में यूपी वॉलीबॉल एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष मो. इब्राहिम बाबा और खेल शिक्षक शंभू नाथ गुप्ता को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित खिलाड़ियों में नेशनल खिलाड़ी सोनी पासवान, गायत्री, सुमन गौड़, अंशिका सोनी तथा राज्य स्तरीय खिलाड़ी किरन, खुशी, माही, दिव्या, सावित्री, शशि, शिखा, आंचल व अर्चना प्रमुख रहीं।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026





















