मऊ

जनपद मऊ के राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल व फिटनेस गतिविधियों के तहत 14 वर्षीय बालक वर्ग की जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जनपद मऊ के राष्ट्रीय खेल दिवस-2026 के अवसर पर खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में जिला खेल कार्यालय द्वारा डॉ. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में विभिन्न खेल व फिटनेस गतिविधियों के तहत 14 वर्षीय बालक वर्ग की जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता आयोजित की गई।
उद्घाटन और प्रतिभागी टीमें
प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि भाजपा जिला महामंत्री राजेन्द्र राय शर्मा ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। इस प्रतियोगिता में जिले की कुल 8 टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

रोमांचक फाइनल में मऊ ‘ए’ ने बाजी मारी
प्रतियोगिता का खिताबी मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ‘ए’ और स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ‘बी’ की टीमों के बीच खेला गया। बेहद रोमांचक और संघर्षपूर्ण मैच में स्पोर्ट्स स्टेडियम मऊ ‘ए’ ने मऊ ‘बी’ को 2-1 से पराजित कर ट्रॉफी पर अपना कब्जा जमाया।
पुरस्कार वितरण एवं अतिथियों का स्वागत
समापन व पुरस्कार वितरण समारोह मुख्य अतिथि भाजपा जिला मंत्री राकेश तिवारी की अध्यक्षता तथा पूर्व प्रत्याशी विजय प्रताप सिंह की विशिष्ट उपस्थिति में संपन्न हुआ। अतिथियों ने विजेता व उपविजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
इस अवसर पर जिला क्रीड़ाधिकारी डी.पी. सिंह, हॉकी संघ के जिलाध्यक्ष उमेंद्र सिंह, सचिव संजय सिंह, एथलेटिक्स संघ के सचिव पी.एन. सिंह सहित खेल विभाग के समस्त प्रशिक्षक व खेलप्रेमी मौजूद रहे। जिला क्रीड़ाधिकारी ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026






















