सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर सोशल मीडिया पर पत्रकारों एवं मीडिया जगत के विरुद्ध अमर्यादित, भ्रामक व आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने से नाराज शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने शनिवार को प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय को ज्ञापन सौंपकर जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर सोशल मीडिया पर पत्रकारों एवं मीडिया जगत के विरुद्ध अमर्यादित, भ्रामक व आपत्तिजनक टिप्पणियां किए जाने से नाराज शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पत्रकारों ने शनिवार को प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय को ज्ञापन सौंपकर जांच और सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की।
पत्रकारों की निष्पक्षता पर सवाल उठाने का आरोप
ज्ञापन में पत्रकारों ने बताया कि कस्बे में हाल ही में घटी घटनाओं और सोशल मीडिया पोस्ट्स के कमेंट बॉक्स में कुछ असामाजिक तत्वों द्वारा “दलाल मीडिया” और “मीडिया क्या कर रही थी?” जैसी अपमानजनक टिप्पणियां की जा रही हैं। पत्रकारों का कहना है कि किसी व्यक्ति द्वारा कानून-विरोधी पोस्ट या कृत्य करने पर पुलिस-प्रशासन कार्रवाई के लिए सक्षम है, लेकिन इसके लिए पूरी मीडिया को निशाना बनाना और सार्वजनिक रूप से अपमानित करना अनुचित है।
स्क्रीनशॉट और लिंक पुलिस को सौंपे
पत्रकारों ने ज्ञापन के साथ आपत्तिजनक पोस्ट्स के स्क्रीनशॉट और लिंक भी प्रभारी निरीक्षक को उपलब्ध कराए। प्रभारी निरीक्षक मिथलेश कुमार राय ने ज्ञापन प्राप्त कर पूरे प्रकरण की निष्पक्ष जांच कराने तथा दोषियों पर त्वरित विधिक कार्रवाई का भरोसा दिया। पत्रकारों ने चेतावनी दी कि कार्रवाई न होने पर मामले को उच्चाधिकारियों के समक्ष उठाया जाएगा।
ज्ञापन सौंपने के दौरान रहे उपस्थित
इस दौरान वरिष्ठ पत्रकार सरताज आलम, अभय कुमार, राकेश यादव, श्रवण कुमार पटवा, धर्मेन्द्र कुमार चौधरी, राकेश कुमार राज, शिवरतन कन्नौजिया, मनोज कुमार जायसवाल, शरदेन्दु त्रिपाठी, कमलेश मिश्रा, निसार चौधरी, मोहम्मद इब्राहिम, अशोक दूबे, दिनेश कुमार, पियूष सिंह, प्रदीप उपाध्याय, अतुल शुक्ला, पंकज कसौधन, अजीज अहमद, अमिताभ श्रीवास्तव सहित कई पत्रकार मौजूद रहे।
सरयू के घटते जलस्तर के साथ कटान का कहर: सरहरा में 15 मीटर उपजाऊ भूमि नदी में विलीन, धरोहरों पर मंडराया खतराhttps://t.co/JgdbHeGpkh
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 29, 2026





















