भिटौली महराजगंज: वाहन खड़ा करने को लेकर विवाद, घर में घुसकर मारपीट व गाड़ी में तोड़फोड़

महराजगंज

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के भिटौली थाना क्षेत्र के बलुआ गांव में गाड़ी खड़ी करने को लेकर दो पक्षों के बीच शुरू हुआ विवाद मारपीट में बदल गया। आरोप है कि मनबढ़ों ने घर में घुसकर परिजनों के साथ मारपीट की और दरवाजे पर खड़ी कार में तोड़फोड़ की।

पीड़िता पुष्पा यादव के अनुसार, वाहन खड़ा करने की बात पर हुए विवाद के बाद पड़ोसी पक्ष के लोग लाठी-डंडे लेकर उनके घर में घुस आए। मनबढ़ों ने उनके ससुर जय श्री यादव के साथ मारपीट की और बीच-बचाव करने पहुंची पीड़िता को भी पीट दिया। इसके अलावा आरोपियों ने उनकी मारुति कार की हेडलाइट भी तोड़ दी।

घटना के बाद पीड़िता ने भिटौली थाने पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। थाना प्रभारी सतेन्द्र कुमार राय ने बताया कि प्रार्थना पत्र के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और जांच रिपोर्ट के आधार पर सख्त विधिक कार्रवाई की जाएगी।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.