सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सनई-पकड़ी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय डुमरिया के समीप रविवार भोर में करीब 3:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत सनई-पकड़ी मार्ग पर प्राथमिक विद्यालय डुमरिया के समीप रविवार भोर में करीब 3:00 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। चिल्हिया मिक्सर प्लांट से सीमेंट का घोल लेकर उसका बाजार जा रहा टैम्पर (TM) प्राथमिक विद्यालय के सामने तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पलट गया। हादसे में चालक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
मृतक की पहचान हरिशंकर निवासी सरदार पटेल नगर (थाना उसका बाजार) के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही मृतक के पुत्र आशीष साहनी व परिजन रोते-बिलखते मौके पर पहुंचे।
सदर थाना पुलिस ने शव का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले में विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।
रानीपुर मऊ: पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि के घर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिसhttps://t.co/FRZknRqODu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2026





















