सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को लोहिया कलाभवन में किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के पीएम पोषण योजना के तहत रसोइयों का सम्मान समारोह एवं कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरण कार्यक्रम का आयोजन रविवार को लोहिया कलाभवन में किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा लखनऊ से किए गए राज्य स्तरीय कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को शोहरतगढ़ विधायक विनय वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या, जिलाधिकारी शिवशरणप्पा जीएन और सीडीओ बलराम सिंह ने जनप्रतिनिधियों व रसोइयों के साथ देखा।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस दौरान विधायक विनय वर्मा और जिलाध्यक्ष दीपक मौर्या ने बताया कि रक्षाबंधन से पूर्व मुख्यमंत्री ने रसोइयों को 4 बड़े उपहार दिए हैं, जिसमें 5 लाख रुपये तक का कैशलेस इलाज, मानदेय में 1,000 रुपये की वृद्धि, ड्रेस भत्ते में 500 रुपये की बढ़ोतरी और 2 लाख रुपये का दुर्घटना बीमा शामिल है।
समारोह के दौरान अतिथियों ने उत्कृष्ट कार्य करने वाली रसोइयों को प्रशस्ति पत्र, ड्रेस, प्रतीकात्मक चेक और कैशलेस चिकित्सा कार्ड देकर सम्मानित किया। जिलाधिकारी ने कहा कि ‘ऑपरेशन कायाकल्प’ से विद्यालयों की व्यवस्था सुधरी है और रसोइया बच्चों को अपने बच्चे की तरह संभालती हैं। अंत में सीडीओ बलराम सिंह ने सभी का आभार जताया।
रानीपुर मऊ: पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि के घर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिसhttps://t.co/FRZknRqODu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2026





















