बुलंदशहर: अनूपशहर में ‘रनाथॉन’ का 10वां संस्करण आयोजित, 5,000 से अधिक धावकों ने लिया हिस्सा

बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के परदादा परदादी संस्था द्वारा 23 अगस्त को अनूपशहर में सामुदायिक दौड़ कार्यक्रम ‘रनाथॉन’ (आओ साथ चलें) के 10वें संस्करण का सफल आयोजन किया गया।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के परदादा परदादी संस्था द्वारा 23 अगस्त को अनूपशहर में सामुदायिक दौड़ कार्यक्रम ‘रनाथॉन’ (आओ साथ चलें) के 10वें संस्करण का सफल आयोजन किया गया। “शिक्षा से सशक्तिकरण” थीम पर आयोजित इस दौड़ में विद्यालयों, स्वयं सहायता समूहों, एथलीटों और 500 से अधिक साड़ी पहने ग्रामीण महिलाओं सहित 5,000 से अधिक लोगों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि एपीएल अपोलो फाउंडेशन की सीएसआर प्रमुख नोनिका राज कुमार रहीं। उनके अलावा अल्ट्रा-रनर अंबिका चौहान नायर और एंड्योरेंस रनर मुकुंद नायर भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान बालिका शिक्षा, खेल और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया गया।

परदादा परदादी एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष लोकेंद्र पाल सिंह और सीईओ सपना वर्मा ने बताया कि 2014 में छात्राओं के एक छोटे समूह से शुरू हुई इस दौड़ ने आज जन-आंदोलन का रूप ले लिया है। संस्था की पहल से बेटियों में खेल और आत्मविश्वास बढ़ा है, जिसका उदाहरण FIBA एशिया कप 2026 में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली यहां की पूर्व छात्रा है। कार्यक्रम में 5 किमी और 10 किमी की गैर-प्रतियोगी दौड़ का आयोजन किया गया।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.