महराजगंज

महराजगंज जनपद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार और पुलिस जीप की टक्कर के बाद सोने की तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर कार और पुलिस जीप की टक्कर के बाद सोने की तस्करी के एक अंतरराष्ट्रीय सिंडिकेट का भंडाफोड़ हुआ है। दुर्घटनाग्रस्त कार की तलाशी में लगभग 16 करोड़ रुपये मूल्य की सोने की 10 ईंटें बरामद की गई हैं। यह सोना महराजगंज के ठूठीबारी नेपाल बॉर्डर से गोरखपुर व दिल्ली ले जाया जा रहा था।

मामले में पुलिस ने ठूठीबारी (महराजगंज) निवासी संदीप जायसवाल और नेपाल के पाल्पा जिले के निवासी सरोज पंथ को गिरफ्तार किया है।
कन्नौज के तालग्राम थाने में प्रारंभिक पूछताछ के बाद कस्टम और सीमा शुल्क विभाग की टीम दोनों आरोपियों और बरामद सोने को लेकर लखनऊ रवाना हो गई है। जांच एजेंसियां अब नेपाल से दिल्ली तक फैले इस तस्करी नेटवर्क के सरगना और बैकवर्ड-फॉरवर्ड लिंकेज की जांच में जुट गई हैं।
रानीपुर मऊ: पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि के घर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिसhttps://t.co/FRZknRqODu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2026





















