ठूठीबारी में पिकअप से 2.91 लाख का अवैध बिस्कुट बरामद, तस्कर गिरफ्तार

महराजगंज

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में जारी तस्करी रोधी अभियान के तहत ठूठीबारी थाना पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी सफलता हासिल की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज भारत-नेपाल सीमा क्षेत्र में जारी तस्करी रोधी अभियान के तहत ठूठीबारी थाना पुलिस ने रविवार सुबह बड़ी सफलता हासिल की। पुलिस टीम ने भरवलिया बंधे के पास चेकिंग के दौरान एक पिकअप वाहन से 2.91 लाख रुपये मूल्य का अवैध बिस्कुट बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है।

एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने पिकअप (UP 56 T 4359) को रोककर तलाशी ली, जिसमें से प्रसिद्ध ब्रांड के 108 गत्ते बिस्कुट (कुल 6,480 पीस) बरामद हुए। मामले में पुलिस ने आरोपी अखिलेश जायसवाल उर्फ स्नेही (26), निवासी लक्ष्मीपुर खुर्द को मौके से गिरफ्तार किया है।

थानाध्यक्ष अमित कुमार सिंह ने बताया कि बरामद माल को कब्जे में लेकर आरोपी के खिलाफ धारा 113 कस्टम अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। कार्रवाई करने वाली टीम में लक्ष्मीपुर चौकी प्रभारी मनीष कुमार तिवारी, मुख्य आरक्षी धर्मेन्द्र कुमार सिंह और आरक्षी गौरव पासवान शामिल रहे।

 

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.