महराजगंज

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर (बनिया टोला) के पास रविवार सुबह खेत में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के पनियरा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत रामपुर (बनिया टोला) के पास रविवार सुबह खेत में एक युवक की लाश मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान गोरखपुर जिले के पीपीगंज (बुद्ध नगर) निवासी अजय कुमार (पुत्र कैलाश प्रजापति) के रूप में हुई है। शव के पास ही उसकी बाइक खड़ी थी, जबकि जूते चकरोड पर पड़े मिले।
मृतक की मां जयंती देवी के अनुसार, अजय पेशे से चालक था। उसकी शादी 5 वर्ष पूर्व महराजगंज के रसूलपुर में हुई थी, लेकिन पिछले कुछ वर्षों से पत्नी से विवाद के कारण मामला अदालत में लंबित था। शुक्रवार को ही मुकदमे की तारीख थी।
घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और फॉरेंसिक टीम ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जेब से मिले पर्स में 6,090 रुपये, आधार कार्ड और ड्राइविंग लाइसेंस बरामद हुए हैं। थानाध्यक्ष पनियरा संजय कुमार सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का सही कारण स्पष्ट होगा, जिसके आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी।
रानीपुर मऊ: पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि के घर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिसhttps://t.co/FRZknRqODu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2026






















