बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मामन फ्लाईओवर के पास रविवार को हरिद्वार से आगरा डाक कांवड़ लेकर जा रहे मोटरसाइकिल सवार कांवड़ियों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के खुर्जा देहात थाना क्षेत्र के मामन फ्लाईओवर के पास रविवार को हरिद्वार से आगरा डाक कांवड़ लेकर जा रहे मोटरसाइकिल सवार कांवड़ियों को एक अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी। इस सड़क हादसे में 5 कांवड़िये—पिंटू, अजय, दिव्यांश, सौरभ और अंकित घायल हो गए।
दुर्घटना के बाद सभी घायलों को तत्काल उपचार के लिए खुर्जा के सूरजमल जटिया अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां 3 कांवड़ियों की स्थिति गंभीर देखते हुए उन्हें उच्च चिकित्सा केंद्र (हायर सेंटर) के लिए रेफर कर दिया गया।
घटना से आक्रोशित कांवड़ियों ने मौके पर जमकर हंगामा किया और पुलिस प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई। इस दौरान पुलिस अधिकारियों और कांवड़ियों के बीच तीखी नोकझोंक भी हुई। हालांकि, अधिकारियों द्वारा अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने के आश्वासन के बाद कांवड़िये शांत हुए।
रानीपुर मऊ: पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि के घर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिसhttps://t.co/FRZknRqODu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2026






















