महराजगंज

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 9 में रविवार करीब 4 बजे तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान रामाशंकर यादव के पोखर स्थित झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

महराजगंज जनपद के नगर पंचायत आनंदनगर के वार्ड नंबर 9 में रविवार करीब 4 बजे तेज गरज-चमक के साथ हुई बारिश के दौरान रामाशंकर यादव के पोखर स्थित झोपड़ी पर आकाशीय बिजली गिर गई। आकाशीय बिजली लगते ही झोपड़ी में भीषण आग लग गई और देखते ही देखते सब कुछ जलकर खाक हो गया।

हादसे के समय गृहस्वामी रामाशंकर यादव प्रभु नाथ के दर्शन करने गए हुए थे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया और उनकी जान बाल-बाल बच गई। हालांकि, झोपड़ी में रखा सारा घरेलू सामान, कपड़े और बर्तन जलकर नष्ट हो गए।
आसपास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पीड़ित का भारी नुकसान हो चुका था। पीड़ित परिवार की आर्थिक स्थिति को देखते हुए स्थानीय लोगों ने तहसील प्रशासन से प्रभावित परिवार को तत्काल सहायता और मुआवजा राशि प्रदान करने की मांग की है।
रानीपुर मऊ: पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि के घर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिसhttps://t.co/FRZknRqODu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2026






















