जौनपुर

जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर शनिवार को खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने जिलेभर में चीनी व्यापारियों व डीलरों के गोदामों पर छापेमारी की। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

जौनपुर के जिलाधिकारी सैमुअल पाल एन. के निर्देश पर शनिवार को खाद्य एवं रसद विभाग की टीम ने जिलेभर में चीनी व्यापारियों व डीलरों के गोदामों पर छापेमारी की। सदर, शाहगंज और मड़ियाहूं तहसील में की गई इस कार्रवाई के दौरान विभिन्न प्रतिष्ठानों के स्टॉक का जायजा लिया गया।
जांच के दौरान अशोक अग्रवाल एंड सन्स (800 क्विंटल), श्री श्याम स्टोर (650 क्विंटल), बाबू राम दिनेश कुमार (500 क्विंटल), मनीष ट्रेडर्स (600 क्विंटल), देवेंद्र सिंह-जितेंद्र सिंह (243 क्विंटल) तथा लक्ष्मी ट्रेडर्स (150 क्विंटल) के पास चीनी उपलब्ध मिली। अधिकारियों ने बताया कि सभी व्यापारियों का स्टॉक केंद्र सरकार द्वारा निर्धारित 4000 क्विंटल की सीमा के भीतर पाया गया है।
प्रशासन ने व्यापारियों को खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग के पोर्टल पर स्टॉक पंजीकृत करने और प्रत्येक शुक्रवार को विवरण अपडेट करने का निर्देश दिया है। साथ ही 30 दिन से अधिक चीनी का भंडारण न करने की हिदायत देते हुए चेताया कि स्टॉक सीमा के उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
रानीपुर मऊ: पॉक्सो और गैंगरेप के आरोपी प्रधान प्रतिनिधि के घर मुनादी, पुलिस ने चस्पा किया धारा 82 का नोटिसhttps://t.co/FRZknRqODu
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 23, 2026






















