मऊ

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलसेपुर गांव में गंभीर आपराधिक मामलों में दो महीने से फरार चल रहे प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश पांडेय के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के रानीपुर थाना क्षेत्र के दौलसेपुर गांव में गंभीर आपराधिक मामलों में दो महीने से फरार चल रहे प्रधान प्रतिनिधि मिथिलेश पांडेय के खिलाफ पुलिस ने कानूनी शिकंजा कस दिया है। न्यायालय के आदेश पर रविवार को खुरहट चौकी प्रभारी ओम सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ढोल-नगाड़े बजाकर गांव में मुनादी कराई और आरोपी के मकान पर धारा 82 के तहत उद्घोषणा का नोटिस चस्पा किया।
आरोपी मिथिलेश पांडेय के खिलाफ रानीपुर थाने में मारपीट, धमकी, सामूहिक दुष्कर्म, लूट और पॉक्सो एक्ट समेत कई गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज है। 7 जून 2026 को केस दर्ज होने के बाद से ही वह लगातार फरार चल रहा था। पुलिस की कई दबिश के बावजूद हाजिर न होने पर कोर्ट ने पहले गैर-जमानती वारंट जारी किया था।
पुलिस ने आरोपी को चेतावनी दी है कि यदि वह तय समय सीमा के भीतर अदालत में आत्मसमर्पण नहीं करता है, तो उसके खिलाफ संपत्ति की कुर्की (धारा 83) की अगली सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मऊ में साइबर पुलिस का बड़ा एक्शन: ठगी के 2.92 लाख रुपये कराए वापस; ज्यादा रिटर्न का दिया गया था लालचhttps://t.co/JEW5j5lZgf
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 22, 2026






















