बागपत

बागपत जनपद के बड़ौत चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल द्वारा गांव शाहपुर बड़ौली स्थित रेनबो पैलेस में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बागपत जनपद के बड़ौत चौधरी केहर सिंह एजुकेशनल ट्रस्ट के तत्वावधान में बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल द्वारा गांव शाहपुर बड़ौली स्थित रेनबो पैलेस में एक दिवसीय स्वास्थ्य जागरूकता एवं चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। यह कैम्प विशेष रूप से विद्युत विभाग बागपत के निविदा एवं संविदा कर्मचारियों और स्थानीय ग्रामीणों के लिए आयोजित किया गया, जिसमें सामान्य स्वास्थ्य व नेत्र संबंधी जांच कर आवश्यक दवाइयां वितरित की गईं।

कैम्प में विशेषज्ञों ने लोगों को बीमारियों के शुरुआती लक्षणों, बचाव के उपायों तथा समय पर इलाज कराने के महत्व के बारे में जागरूक किया। इस दौरान ईएसआईसी कार्डधारकों को मिलने वाली चिकित्सा सुविधाओं, विशेषज्ञ डॉक्टरों के परामर्श और अस्पताल में उपलब्ध सेवाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
अस्पताल की टीम ने नेत्र रोग, हृदय रोग, हड्डी व जोड़ रोग, पेट, छाती एवं कमर संबंधी समस्याओं तथा जनरल मेडिसिन से जुड़े विषयों पर लोगों को जागरूक करते हुए नियमित स्वास्थ्य जांच और संतुलित दिनचर्या अपनाने पर जोर दिया। बड़ौत मेडिसिटी हॉस्पिटल के प्रतिनिधियों ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों तक गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने के लिए भविष्य में भी ऐसे कैम्प लगाए जाएंगे।
इस अवसर पर डॉ. कपिल तोमर, ऑप्टोमेट्रिस्ट अंकुर गुप्ता और डॉ. सुदेश कुमार समेत अस्पताल की पूरी टीम उपस्थित रही। कर्मचारियों और ग्रामीणों ने अस्पताल की इस जनहितैषी पहल की सराहना की।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026




















