मजदूरी के पैसे मांगने पर युवक की लाठी-डंडों से पिटाई, गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर

मऊ

मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नूरपुर सचुई बेलभद्र में बुधवार सुबह बकाया मजदूरी का पैसा मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के चिरैयाकोट थाना क्षेत्र के ग्रामसभा नूरपुर सचुई बेलभद्र में बुधवार सुबह बकाया मजदूरी का पैसा मांगना एक युवक को भारी पड़ गया। आरोप है कि मजदूरी के रुपये मांगने पहुंचे 32 वर्षीय संतोष राजभर पर दो लोगों ने लाठी-डंडों से जानलेवा हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, ग्रामसभा चंद्रावती निवासी संतोष राजभर पुत्र ननदू राजभर बुधवार सुबह अपनी बकाया मजदूरी लेने नूरपुर सचुई बेलभद्र गांव गए थे। आरोप है कि वहां पैसे के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया, जिसके बाद बिनोद कुमार पुत्र राम सुख और विपुल पुत्र रामकिशुन ने लाठी-डंडों से उनकी पिटाई कर दी।

घटना के बाद परिजन घायल संतोष को लेकर चिरैयाकोट थाने पहुंचे, जहां से पुलिस की मदद से उन्हें रानीपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां उनका इलाज जारी है।

थाना प्रभारी विजय प्रकाश मौर्य ने बताया कि पीड़ित पक्ष की तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है और आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.