सिद्धार्थनगर

सिद्धार्थनगर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा के अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

सिद्धार्थनगर जनपद के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र इटवा के अंतर्गत आने वाले सभी स्वास्थ्य उपकेंद्रों पर नियमित टीकाकरण अभियान सुचारू रूप से चलाया जा रहा है। प्रत्येक बुधवार और शनिवार को आयोजित होने वाले इस विशेष अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष तक के बच्चों और गर्भवती महिलाओं का टीकाकरण, स्वास्थ्य परीक्षण व परामर्श सेवाएं दी जा रही हैं।
इसी क्रम में बुधवार को स्वास्थ्य उपकेंद्र मूसा के ग्राम सिकरी में टीकाकरण सत्र आयोजित किया गया। एएनएम प्रियंका वर्मा, आशा बहू लक्ष्मी और आंगनबाड़ी कार्यकत्री की उपस्थिति में आयोजित इस सत्र के दौरान 12 गर्भवती महिलाओं और 23 बच्चों का टीकाकरण किया गया।
टीकाकरण के साथ-साथ महिलाओं का वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। स्वास्थ्य कर्मियों ने सावित्री, काजल, पूजा, पूनम सोनी समेत अन्य महिलाओं को संतुलित आहार, स्वच्छता और मौसमी बीमारियों से बचाव की सलाह दी।
सीएचसी प्रभारी डॉ. संदीप द्विवेदी ने बताया कि सभी उपकेंद्रों पर टीकाकरण सुनिश्चित कराया जा रहा है और स्वास्थ्य कर्मियों को शत-प्रतिशत पात्र लाभार्थियों को आच्छादित करने के निर्देश दिए गए हैं।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026




















