मऊ

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सरेयां गांव में मंगलवार देर रात बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर सो रहे 32 वर्षीय मजदूर राजू साहनी पुत्र चंद्रदीप साहनी की नीचे उतरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के सरेयां गांव में मंगलवार देर रात बारिश के दौरान एक दर्दनाक हादसा हो गया। छत पर सो रहे 32 वर्षीय मजदूर राजू साहनी पुत्र चंद्रदीप साहनी की नीचे उतरते समय गिरकर गंभीर रूप से घायल होने के बाद इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।
जानकारी के अनुसार, राजू मंगलवार रात अपनी पत्नी और बच्चों के साथ छत पर सो रहे थे। रात करीब 2 बजे अचानक बारिश शुरू हुई, तो पत्नी बच्चों को लेकर नीचे चली गईं। कुछ देर बाद नींद में नीचे उतरते समय राजू गलत दिशा में चले गए और छत से सीधे नीचे आ गिरे।
परिजनों ने तत्काल उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां से गंभीर हालत को देखते हुए बुधवार सुबह जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में करीब डेढ़ घंटे चले इलाज के बाद राजू ने दम तोड़ दिया।
सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करने वाले राजू की अचानक मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















