बसपा ने राजेश कुमार को बनाया घोसी विधानसभा प्रभारी, कार्यकर्ताओं ने किया स्वागत

मऊ

मऊ जनपद के बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के उद्देश्य से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान राजेश कुमार को घोसी विधानसभा क्षेत्र का नया प्रभारी नियुक्त किया है।पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के बहुजन समाज पार्टी ने संगठनात्मक ढांचे को मजबूती देने के उद्देश्य से पूर्व विधानसभा अध्यक्ष एवं ग्राम प्रधान राजेश कुमार को घोसी विधानसभा क्षेत्र का नया प्रभारी नियुक्त किया है। बुधवार को घोसी आगमन पर पार्टी कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया और नई जिम्मेदारी की बधाई दी।

स्वागत समारोह से अभिभूत राजेश कुमार ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी को वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से निभाएंगे। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर काम करने का आह्वान किया और कहा कि आने वाले दिनों में क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में सीधा संवाद स्थापित कर बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत बनाया जाएगा।

इस दौरान बसपा कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि राजेश कुमार के दीर्घकालिक संगठनात्मक अनुभव से विधानसभा क्षेत्र में पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। स्वागत कार्यक्रम में संजय सिंह, महेंद्र राजभर, रिजवान, गोविंद कन्नौजिया, रमेश मौर्या, जुम्मन खान, कमलेश यादव और राजकुमार विश्वकर्मा सहित बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

 

Voice Of News 24

This error message is only visible to WordPress admins

Error 403: The request cannot be completed because you have exceeded your quota..

Domain code: youtube.quota
Reason code: quotaExceeded

Error: No feed found with the ID 1.

Go to the All Feeds page and select an ID from an existing feed.