मऊ

मऊ जनपद के समाजवादी पार्टी के मऊ से सांसद राजीव राय ने पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के समाजवादी पार्टी के मऊ से सांसद राजीव राय ने पूर्व मंत्री आजम खान से जुड़े ठिकानों पर प्रवर्तन निदेशालय की छापेमारी को लेकर केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। बुधवार दोपहर करीब एक बजे जिलाधिकारी (डीएम) कार्यालय पहुंचे सांसद राय ने कहा कि जैसे-जैसे चुनाव नजदीक आएंगे, सरकार का दमन, अत्याचार और उत्पीड़न बढ़ता जाएगा, लेकिन जनता इसका मुंहतोड़ जवाब देने के लिए तैयार बैठी है।

उन्होंने आरोप लगाया कि सहारनपुर और दिल्ली सहित कई ठिकानों पर तड़के सुबह से ही छापेमारी जारी है। राजीव राय ने कहा कि सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार सत्ताधारी दल के नेताओं, मंत्रियों और अधिकारियों के यहां है, लेकिन वहां कोई कार्रवाई नहीं होती। उन्होंने दावा किया कि जनता को पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के कार्यकाल में हुए विकास कार्य याद आ रहे हैं और आगामी चुनाव में प्रदेश में फिर से सपा की सरकार बनेगी।
कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर के बयानों पर तंज कसते हुए सांसद ने कहा कि वह अब उनकी बातों का जवाब देना जरूरी नहीं समझते और उन्हें इलाज की जरूरत है।डीएम कार्यालय आने का मुख्य उद्देश्य बताते हुए राजीव राय ने कहा कि वह मऊ के विकास से जुड़ी कई महत्वपूर्ण परियोजनाओं को लेकर जिलाधिकारी और सीडीओ से मुलाकात करने आए थे। अधिकारियों ने सकारात्मक रुख अपनाते हुए सहयोग का भरोसा दिया है, जिनकी कार्ययोजना जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















