मऊ

मऊ जनपद के कृषि विभाग द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु पात्र लाभार्थियों का चयन 20 अगस्त को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

मऊ जनपद के कृषि विभाग द्वारा विभिन्न कृषि यंत्रों पर अनुदान हेतु पात्र लाभार्थियों का चयन 20 अगस्त को ई-लॉटरी के माध्यम से किया जाएगा। उप कृषि निदेशक प्रेम कुमार ठाकुर ने बताया कि यह चयन प्रक्रिया दोपहर 12 बजे विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में गठित जिला स्तरीय कार्यकारी समिति के समक्ष संपन्न होगी।
यह चयन सब मिशन ऑन एग्रीकल्चर मैकेनाइजेशन तथा इन-सिटू क्रॉप रेजिड्यू मैनेजमेंट योजना के तहत 10 हजार रुपये से अधिक अनुदान वाले कृषि यंत्रों व कृषि रक्षा उपकरणों जैसे रोटावेटर और मल्टी क्रॉप थ्रेशर आदि के लिए किया जा रहा है।
विभाग के अनुसार, पूरी ई-लॉटरी प्रक्रिया पारदर्शी ढंग से किसानों व समिति के सदस्यों के सामने आयोजित की जाएगी और चयनित नामों को उनकी सहमति से मान्य किया जाएगा। उप कृषि निदेशक ने आवेदन करने वाले सभी किसानों से निर्धारित समय पर विकास भवन सभागार में उपस्थित रहने की अपील की है।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















