बुलंदशहर

बुलंदशहर जनपद के नबीनगर गांव में गायब हुई पांच वर्षीय तबस्सुम की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को पड़ोसी उस्मान पुत्र अकबर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। पूरी जानकारी के लिए पढ़िए वाॅइस ऑफ़ न्यूज़ 24 की खास रिपोर्ट।

बुलंदशहर जनपद के नबीनगर गांव में गायब हुई पांच वर्षीय तबस्सुम की हत्या के मामले में पुलिस ने बुधवार को पड़ोसी उस्मान पुत्र अकबर के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया है। मृतका के पिता आकिल ने रंजिश के चलते बेटी की पानी में डुबोकर हत्या करने का आरोप लगाते हुए कोतवाली में तहरीर दी थी।
गौरतलब है कि मंगलवार को घर से अचानक लापता हुई बच्ची का शव करीब 300 मीटर दूर जंगल में ट्यूबवेल की पानी की कुंडी से बरामद हुआ था। घटना की सूचना पर फोरेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए थे। पोस्टमार्टम के बाद देर रात शव गांव पहुंचने पर गमगीन माहौल में बच्ची को सुपुर्द-ए-खाक कर दिया गया।
मृतक बच्ची के पिता का आरोप है कि आरोपी उस्मान को पुरानी रंजिश और शक था, जिसके चलते उसने इस वारदात को अंजाम दिया। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र राठौर ने बताया कि पिता की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस गांव के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और फोरेंसिक साक्ष्यों के आधार पर मामले की गहन जांच कर रही है, जिसके आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
नदी में मगरमच्छ दिखने से ग्रामीणों में दहशत, लगी भीड़https://t.co/mMgtdcPf4V
— Voice of News 24 (@VOfnews24) August 19, 2026





















